देश

स्थगित सीए परीक्षा की नई डेटशीट जारी,16 मई से शुरू होगी परीक्षा

 

Advertisement

देश में सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूर्व में स्थगित की गई सीए परीक्षाओं की नई तिथियाँ जारी कर दी गई हैं। ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI)’ ने शनिवार रात को एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

Advertisement

नई अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाएं अब 16 मई से 24 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं पहले 9 मई से 14 मई के बीच आयोजित होने वाली थीं, जिन्हें देश में सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के केंद्रों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 या 6 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, मई सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15, 17, 19 और 21 मई को ही आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button