पहलगाम हमले के बाद देश अलर्ट, 244 जिलों में होगा मॉकड्रिल, छत्तीसगढ़ से इस जिले का नाम शामिल…..

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार और सेना पूरी तरह एक्शन मोड में है। देश की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को एक साथ 244 जिलों में मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के जिलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ से दुर्ग जिले में यह मॉकड्रिल आयोजित होगी। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
मॉक ड्रिल के दौरान निम्नलिखित गतिविधियां की जाएंगी
हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण और संचालन किया जाएगा।
नागरिकों, छात्रों और आम लोगों को हमले की स्थिति में बचाव के उपायों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
‘क्रैश ब्लैक आउट’ उपायों का अभ्यास किया जाएगा, जिसमें रात के समय सभी लाइटें बंद रखी जाएंगी ताकि दुश्मन को निशाना बनाने में कठिनाई हो।
महत्वपूर्ण संयंत्रों और प्रतिष्ठानों को छिपाने या सुरक्षित करने की व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा।
निकासी योजनाओं को अद्यतन किया जाएगा और उनका पूर्वाभ्यास किया जाएगा।




