Uncategorizedबिलासपुर

टीआई कलीम खान पर यौन शोषण का आरोप, आईजी ने किया डिमोशन

तेज तर्रार थानेदारों की गिनती में आने वाले टीआई को महिला के शारीरिक शोषण का दोषी पाये जाने पर आईजी ने जांच उपरांत निरीक्षक कलीम खान का डिमोशन कर एसआई बनाया गया है। अपने सर्विस काल से ही विवादों में रहने वाले टीआई कलीम खान ने बिलासपुर जिले के कई थानों जिसमें चकरभाठां, सिविल लाइन और तारबाहर थाने का प्रभारी बनाया गया था। जब वह बिलासपुर जिले में पदस्थ थे। शुरू से विवादों में रहने वाले टीआई कलीम खान की शिकायत डीजीपी से कि गयी थी।

Advertisement

यौन शोषण के आरोप से पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक थाना प्रभारी को गंभीर आरोपों के चलते डिमोट कर दिया गया। सिविल लाइन थाने में पदस्थ रहे तत्कालीन टीआई कलीम खान को महिला के शारीरिक शोषण का दोषी पाए जाने के बाद आईजी संजीव शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें टीआई पद से डिमोट कर सीधे सब इंस्पेक्टर बना दिया है। ताजा मामला महिला के शारीरिक शोषण से जुड़ा है। विभागीय जांच में उन पर लगे आरोप सही पाए गए।

Advertisement

आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आईजी संजीव शुक्ला ने बिना किसी देरी के उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उन्हें पद से नीचे उतार दिया। यह कोई पहला मौका नहीं है जब कलीम खान विवादों में फंसे हों। उन पर इसके पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान उनकी कार्यशैली और उन पर लगे आरोपों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। इस पूरे मामले की पुष्टि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने भी की है। जिससे यह साफ हो गया है कि पुलिस विभाग ने इस गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाया है। इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर पुलिस की अंदरूनी चर्चाओं में भूचाल आ गया है। यह पूरा मामला कोरोना काल के समय का है।

Related Articles

Back to top button