देश
700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 जवानों की मौत..

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर जाने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई।
सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.30 बजे यह दुर्घटना हुई।




