छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी रायपुर में हिट एंड रन की दिल दहला देने वाली घटना, एक महिला की मौत, दो घायल..

Advertisement

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेलीबांधा ब्रिज के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने रौंद दिया।

Advertisement

इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियाँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button