छत्तीसगढ़
मंत्रिपरिषद की बैठक आज, लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले…..

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सवेरे 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में होगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और आगामी योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा होने की संभावना है।




