छत्तीसगढ़

बिलासपुर में यातायात व्यवस्था होगी और सुगम: क्षेत्रवार नामावली बोर्ड से मिलेगा त्वरित समाधान..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में, बिलासपुर यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए नई पहल की है।

Advertisement

अब प्रत्येक क्षेत्र में यातायात प्रभारियों और कर्मचारियों की जानकारी हेतु “नामावली बोर्ड” प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात से जुड़ी किसी भी समस्या पर त्वरित संपर्क और समाधान प्रदान करना है। यातायात पुलिस और आमजन के बीच संवाद को सरल और सुलभ बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

शहर में 24×7 सक्रिय पेट्रोलिंग टीम, नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग, क्रेन टीम, और इंटरसेप्टर टीम के प्रभारी अधिकारियों के नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर भी इन बोर्ड्स पर अंकित किए गए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए स्पीड राडार गन और स्पीडोमीटर से लैस टीम भी लगातार कार्यरत है।

550 से अधिक कैमरों से लैस आईटीएमएस सिस्टम के जरिए पूरे जिले में यातायात पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही, 250 से अधिक “यातायात मितान” पुलिस के सहयोगी के रूप में तैनात किए गए हैं, जो आवागमन में बाधा उत्पन्न होने पर त्वरित सहायता प्रदान कर रहे हैं।

यातायात पुलिस बिलासपुर ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button