रायपुर
पुलिस ने 1 करोड़ 20 लाख की जब्त शराब का किया विधिवत नष्टीकरण…..

रायपुर: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर, जिले में वर्षों से जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में जिले के 32 थानों में जप्त 3585 आबकारी प्रकरणों से 18804 लीटर शराब नष्ट की गई।
नष्टीकरण में 12582 लीटर देशी शराब, 5583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब और 427 लीटर बियर शामिल रही, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर द्वारा गठित समिति की निगरानी में थाना माना परिसर में संपन्न हुई। समिति में एडीएम देवेंद्र पटेल, एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अमन रमन झा, और संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही।




