भिलाई

तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकराई, दो की मौके पर मौत, एक घायल….

 

Advertisement

भिलाई से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे खड़ी एक पिकअप वैन से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Advertisement

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सुपेला क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतकों की उम्र क्रमश: 17 और 16 वर्ष बताई जा रही है। घायल युवक के चेहरे में चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए तत्काल लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल, सुपेला ले जाया गया।

पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी पिकअप से सीधी टक्कर हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button