देश
धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों से आरक्षण छीना जाए: भाजपा नेता चंपई सोरेन

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने एक अहम मांग उठाई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वे उन सभी आदिवासियों से आरक्षण की सुविधा वापस ले, जिन्होंने अपना मूल धर्म छोड़कर अन्य धर्म अपना लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो आदिवासी महिलाएं समुदाय से बाहर विवाह कर रही हैं, उन्हें भी आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
चंपई सोरेन ने आदिवासी समुदाय से जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा, “अगर हम अभी नहीं जागे, तो आने वाले समय में कोई भी व्यक्ति हमारे जाहेरस्थान, सरना स्थल और देशावली जैसे पूजा स्थलों पर प्रार्थना करने के लिए नहीं बचेगा।”
उन्होंने चेताया कि यदि धर्मांतरण करने वाले और बाहरी समुदाय में विवाह करने वाले लोगों को आदिवासी सूची से बाहर नहीं किया गया, तो आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।




