बिलासपुर

सरकंडा में यूनिटी हॉस्पिटल की नई ब्रांच का शुभारंभ : ट्रॉमा और डेंटल केयर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन 15 अप्रैल को

बिलासपुर शहर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ा चुका है। सरकंडा स्थित कपिल नगर चौक पर अब यूनिटी स्माइल एंड ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल की नई इकाई आरंभ होने जा रही है। इस ब्रांच का उद्घाटन समारोह आगामी 15 अप्रैल 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

यूनिटी हॉस्पिटल की यह नई ब्रांच विशेष रूप से ट्रॉमा केयर और डेंटल स्पेशलिटी सेवाओं के लिए तैयार की गई है। यह इकाई अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और टेक्नोलॉजी से सुसज्जित है, जो इसे शहर के एक प्रमुख आपातकालीन और दंत चिकित्सा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

Advertisement

यहां पर टेक्नोलॉजी से लैस ऑपरेशन थिएटर, सभी प्रकार के सर्जिकल ऑपरेशनों के लिए उपयुक्त वातावरण और सुविधाएं प्रदान करता है। साथ ही, डिजिटल एक्स-रे, अत्याधुनिक डेंटल ट्रीटमेंट इक्विपमेंट्स, और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार ट्रॉमा यूनिट भी यहां मौजूद हैं।

इस भव्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मुंगेली विधायक पुनुलाल मोहले, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, और सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. प्रमोद तिवारी इस ऐतिहासिक अवसर की शोभा बढ़ाएंगे। इस इकाई की स्थापना और संचालन के पीछे यूनिटी हॉस्पिटल की समर्पित टीम का विशेष योगदान है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अंकित ठकराल, डॉ. मानसी क्षेत्रपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. अंकुर ठकराल (रिटायर्ड), डॉ. प्राची ठकराल, इंजी. आर.एम. ठकराल (सेवानिवृत्त) और छाया ठकराल की उपस्थिति समारोह को और भी गरिमामयी बनाएगी।

“जहाँ करुणा और उपचार एक साथ मिलते हैं” – इस ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए यूनिटी स्माइल एंड ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल अब सरकंडा क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है। यह इकाई न केवल बिलासपुर शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

Related Articles

Back to top button