मुंगेली
60 लाख की अवैध वसूली कर फरार हुए आरोपी, पुलिस ने घोषित किया ईनाम

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – षड्यंत्रपूर्वक जमीन रजिस्ट्री और पैसों की अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब पुलिस अधीक्षक ने इनाम की घोषणा की है।
मामला मुंगेली जिले का है, जहां आयुष प्रताप सिंह उर्फ समीर ठाकुर, आयुष ठाकुर, राजू साहू, सूरज मक्कड़, प्रदीप सिंह ठाकुर और लवजीत सिंह पर प्रार्थी सिद्धार्थ बैद और उनकी मां की जमीन को जबरन अपने साथी के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर करीब 60 लाख रुपये की अवैध वसूली भी की है।
पीड़ित सिद्धार्थ बैद के लिखित आवेदन के बाद थाना सिटी कोतवाली में इन सभी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
फिलहाल मुंगेली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आम जनता से भी सहयोग की अपील की जा रही है।




