छत्तीसगढ़
एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव न्यू बस स्टैंड परिसर से पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फहीम खान, निवासी मौदहापारा रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 3.21 ग्राम एमडी ड्रग्स जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है, जप्त की है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश और पूछताछ जारी है।




