छत्तीसगढ़
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो को मिला DG स्तर का प्रमुख, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

रायपुर – राज्य सरकार ने शासकीय विभागों से जुड़े अधिकारियों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। सबसे अहम बदलाव आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को लेकर हुआ है, जहां अब महानिदेशक (DG) स्तर के अधिकारी प्रमुख होंगे।
फिलहाल इस पद पर आईजी स्तर के अधिकारी कार्यरत हैं। सरकार के इस फैसले से ब्यूरो की कार्यप्रणाली और प्रभावशीलता में बढ़ोतरी की उम्मीद है।




