
बिलासपुर में नगर निगम ने एक बड़ा फैसला लेते हुए नगर सीमा में चल रहे कार वॉश सेंटरों पर बैन लगा दिया है। निगम का कहना है कि कंप्रेशर मशीनों से पीने के पानी का इस्तेमाल कर वाहनों की धुलाई की जा रही है, जिससे भारी मात्रा में पेयजल की बर्बादी हो रही है।
नगर निगम ने 8 जोनों में 250 कार वॉश सेंटरों को नोटिस जारी किया है। इनमें से 100 से ज्यादा सेंटर पहले ही बंद हो चुके हैं। सबसे अधिक नोटिस जोन 2, तिफरा क्षेत्र में दिए गए हैं, जहां 42 सेंटरों को बंद करने के आदेश मिले हैं।
कार वॉश संचालकों ने नगर निगम के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर पानी की बर्बादी रोकनी है, तो पहले उन बड़े उद्योगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जहां लाखों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा है। संचालकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद का क्या हल निकालता है, ताकि पानी की बर्बादी भी रुके और सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी भी बरकरार रह सके।




