बिलासपुर

3 मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ा युवक ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से सुरक्षित उतारा

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – कलेक्टरेट के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मल्टी लेवल पार्किंग की तीन मंज़िला इमारत की छत पर चढ़ गया। नीचे खड़े लोग सांस रोककर तमाशा देखते रह गए। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में जब लोगों की नजर बिल्डिंग के कॉर्नर पर खड़े युवक पर पड़ी, तो हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाई। जवानों ने युवक को पीछे हटने के लिए कहा और कुछ जवान सीडीओ के रास्ते ऊपर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। जानकारी के अनुसार युवक पास ही का रहने वाला है और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Back to top button