छत्तीसगढ़बिलासपुर

332 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, 2 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार..

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक )  : बिलासपुर – सीपत पुलिस ने ग्राम दर्राभाठा में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 332 लीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में यह रेड की गई।

इस कार्रवाई में दो महिलाओं सहित कुल चार आरोपी जय कुमारी सिदार, संतोषी सिदार, शिवनंदन सिदार और विरेंद्र सिदार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी सहित कई पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button