छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने जारी किया शांति वार्ता का प्रेस नोट, कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया….

बस्तर – नक्सलियों द्वारा शांति वार्ता के लिए प्रेस नोट जारी करने के बाद इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस संचार विभागाध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेना चाहिए और आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय करना चाहिए।
शुक्ला ने कहा, “अगर नक्सलियों का प्रस्ताव ऑथेंटिक है, तो कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है। लेकिन शांति वार्ता की पहल दोनों तरफ से होनी चाहिए। अब सरकार को निर्णय लेना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए दोनों पक्षों को सामने आना होगा और सरकार को इस मामले पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।




