छत्तीसगढ़

ACB की बड़ी कार्रवाई, मंडल निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : सक्ति जिले में ACB की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। जैजैपुर कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता राजेंद्र जांगड़े के बेटे को फिर से नौकरी दिलाने के एवज में आरोपी ने 1.5 लाख रुपए की मांग की थी। सत्यापन के दौरान वह 50,000 रुपए पहले ही ले चुका था। आज ACB टीम ने उसे दूसरी किश्त लेते ही दबोच लिया।

Advertisement

गौरतलब है कि दो माह पूर्व कुटराबोड़ में ही राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को भी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। ACB ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button