बिलासपुर

नशे के अवैध कारोबार पर बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’, 100 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।

Advertisement

थाना कोनी और बिलासपुर साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पास से ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा, एक टाटा नेक्सॉन कार और चार एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है।बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। साथ ही, इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई निश्चित रूप से नशे के अवैध कारोबारियों के लिए एक बड़ा झटका है। पुलिस की मुस्तैदी से यह साफ है कि नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

(END)

Related Articles

Back to top button