छत्तीसगढ़

बालोद में बड़ा हादसा: शादी से लौट रही पिकअप पलटी, 17 घायल, 4 की हालत नाजुक

 

Advertisement

बालोद : बीती रात बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र में 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कुल 17 लोग घायल हो गए. अटेंड कर लौट रहे थे. हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में हुआ.

Related Articles

Back to top button