
(आशीष मौर्य ,संपादक / जयेंद्र गोले) : बिलासपुर – सरकंडा इलाके मे सुप्रिया साड़ी सेंटर की दुकान में आग लगने लगने से अफरा तफरी मचा गई, अशोक नगर चौक से कुछ दूर स्थित साडी और कपड़े की दुकान मे धुंँआ निकलता देख आसपास के लोगो ने ताला तोड़कर किसी तरह शटर उपर भी किया, लेकिन आग की लपेटे इतनी तेज थी कि लोगों को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा, लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लगभग आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ,इस आगजनी की घटना मे लाखों रु का नुकसान हुआ है।
आशंका यह भी जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है, फिलहाल आग की लपटो को देख,अगल बगल के दुकान वालो ने पीछे से अपना समान निकालना शुरू कर दिया था, इस दौरान सीपत्त रोड मे जाम की भी स्तिथि देखने को मिली, व्यस्त इलाके मे आग लगने से हडकंप मच गया,देखकर आसपास के लोगों ने अपनी दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया,घटना के आधे घंटे बाद ‘दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और तत्काल पानी का छिड़काव करते हुए आग पर काबू पाया. 



