छत्तीसगढ़
दिल्ली दौरे से लौटे सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा ये….!

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नक्सलवाद, शांति व्यवस्था और राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की।
सीएम साय ने पीएम मोदी को नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और 30 मार्च को मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर चर्चा की। गृह मंत्री अमित शाह से नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर बातचीत हुई। मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम साय ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार और निगम मंडलों में नियुक्ति होगी।




