
(रायपुर ब्यूरो) : रायपुर के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि कैनाल रोड से भी धुआं उठता नजर आ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आग की तीव्रता बढ़ती जा रही है।
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




