देश

राजकोट : बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 की मौत..

 

Advertisement

गुजरात के राजकोट में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां की एस्लांटिक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। आग से अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारण बिल्डिंग में 30 लोग अब भी फंसे हुए हैं।

Advertisement

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग बुझाने का काम जारी है। इससे पहले भी राजकोट में भीषण आग का मामला सामने आ चुका है। पिछले साल हुई घटना में एक गेमिंग जोन में आग से 27 लोगों की मौत हो गई थी।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, राजकोट की हाईराइज एस्लांटिक बिल्डिंग के 6वें फ्लोर पर आग लगी है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

इस घटना में तीन लोगों की मौत के साथ ही फायर ब्रिगेड के जवान भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इस आग की घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

 

Related Articles

Back to top button