उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली एम्स ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। दिल्ली एम्स ने बताया, ‘उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स दिल्ली से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 9 मार्च को हृदय संबंधी बीमारियों के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ है। उन्हें अगले कुछ दिनों तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है।’
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को रविवार तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), दिल्ली के कार्डियक विभाग में भर्ती किया गया था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर थी और उन्हें निगरानी में रखा गया था। उपराष्ट्रपति को सीने में दर्द के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द होने के बाद रविवार तड़के करीब 2 बजे एम्स लाया गया था।




