छत्तीसगढ़
शिक्षक पर धर्मांतरण और छेड़खानी का आरोप, परिजनों ने चप्पल से पीटा

(आशीष मौर्य संपादक ) बिलासपुर : तोरवा में रहने वाले शिक्षक पर उन्हीं के साथ काम करने वाली शिक्षिका का धर्मांतरण कराने और उससे छेड़खानी करने का आरोप लगा है.
घटना की जानकारी परिजनों और हिन्दू संगठन को लगने के बाद वह तोरवा स्थित स्वास्तिक कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक अनीश मसीह कि घर पहुंच गए, और शिक्षक से बात करना चाहा, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, शिक्षिका के परिजनों ने शिक्षक अनीश मसीह की चप्पलों से पिटाई कर दी.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद.तोरवा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है. बताया रहा हैँ की शिक्षक अनीश मसीह के द्वारा अपनी सहकर्मी शिक्षिका को अश्लील मैसेज भी भेजा जाता था. पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू करती है.




