छत्तीसगढ़

लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हुई लाखों की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 21 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बड़ी सफलता में 1000 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण की अहम भूमिका रही।

Advertisement

यह मामला गोगांव इलाके का है, जहां 24 फरवरी को दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर हथियार की नोक पर लूटपाट की थी। आरोपियों ने महिला के हाथ-पैर बांध दिए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने, नकदी समेत कुल 21 लाख का माल लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुनील चौहान उर्फ अप्पू, पीड़िता का पुराना परिचित था और उसे पहले से घर में सोने-चांदी और नगदी होने की जानकारी थी। उसने अपने दो साथियों विक्रम चौहान और तीरेन्द्र चौहान के साथ मिलकर इस वारदात की दो महीने पहले ही योजना बना ली थी।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। लूट में दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में से विक्रम सिंह चौहान पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है, जबकि तीरेन्द्र चौहान मारपीट के मामले में जेल में रह चुका है।

पुलिस की तेज कार्रवाई से 21 लाख की लूट का पर्दाफाश हो गया है और तीनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं। रायपुर पुलिस की इस सफलता से अपराधियों को एक कड़ा संदेश मिला है कि अपराध कर बचना अब आसान नहीं।

Related Articles

Back to top button