देश

ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सोनीपत: जिले के कस्बे गन्नौर में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक ड्रम बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। जब तक ड्रम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाया जाता उससे पहले ही उसके साथ ड्रम पर प्रिंटिंग करने वाली फैक्टरी में भी आग लग गई। आग से ड्रम बनाने वाली फैक्टरी पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं ड्रम पर प्रिंटिंग करने वाली फैक्टरी में आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे है।

Advertisement

फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। आग लगने की सूचना पर बड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा किसी मजदूर द्वारा कूड़े में आग लगाने के कारण हुआ। आग तेजी से फैलती हुई पास की केमिकल और प्लास्टिक फैक्ट्री तक पहुंच गई।

Advertisement

घटना रामनगर रोड पर स्थित दो फैक्ट्रियों में हुई। एक फैक्ट्री ड्रम बनाने का काम करती थी, जबकि दूसरी फैक्ट्री ड्रम पर प्रिंटिंग करने का कार्य करती थी। सुबह करीब 6:30 बजे ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई, और कुछ ही घंटों में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि इसने पास की प्रिंटिंग फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि अब फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। बड़ी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री मालिकों के अनुसार, इस आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button