देश

महाकुंभ से लौट रहे 6 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत…..

भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। हादसे में कई लोग घायल हैं।

जबलपुर: जिले के सिहोरा तहसील के पहेरवा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह ये भीषण सड़क हादसा, NH-7 पर खितौला थाने के पहरेवा गांव के नजदीक हुआ। यात्री बस और एक तूफान गाड़ी की बीच हुई जोरदार टक्कर में तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों ने मोके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज औऱ अस्पताल जबलपुर रेफर किया गया है।

Advertisement

प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान और दर्शन कर श्रद्धालु गा़ड़ी से लौट रहे थे कि सोमवार की तड़के 4:30 उनकी गाड़ी भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गई। ये सभी श्रद्धालु कर्नाटक के रहने वाले थे और अपने घर लोट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सिहोरा-खितौला की पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button