कोरबा

अनियंत्रित होकर पलटी कार, सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत

कोरबा जिले में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिसके चलते गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई।”

Advertisement

प्रगति नगर बी टाइप 277, दीपका के रहने वाले एसएन चतुर्वेदी और उनकी पत्नी रामकली चतुर्वेदी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने रीवा गए थे। वापसी के दौरान लखनपुर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मृतक एसएन चतुर्वेदी SECL दीपका में डंपर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। उनके तीन बच्चे हैं, जो शादीशुदा हैं और उनके भी बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन इस घटना से सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button