देश
मुख्यमंत्री नीतीश के जाते ही बक्सर में फूल-गमले लूटने की मची होड़

बिहार के बक्सर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला अतिथि गृह के बाहर लगाए गए सैकड़ों फूलों के गमले स्थानीय लोगों ने चंद सेकंड में लूट लिए.
यह दृश्य इतना तेजी से घटा कि सरकारी कर्मी और अन्य लोग कुछ समझ पाते, इसके पहले ही लोगों ने सभी गमलों को गायब कर दिया.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सर्किट हाउस से बाहर निकलते ही उनके स्वागत के लिए रखे गए फूलों के गमलों पर लोग टूट पड़े. बुजुर्ग, बच्चे, पुरुष और महिलाएं सभी गमले उठाकर भागने लगे.




