छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम : इन जगहों पर कांग्रेस का कब्जा..

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है. बलौदा बाजार जिले के नगर पंचायत रहसी से कांग्रेस प्रत्याशी नंदेश्वर साहू अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है.
वहीं, नगर पालिका सिमगा से निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. वहीं, कसडोल नगर पंचायत से सभी कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है.




