छत्तीसगढ़

एक लाख रुपए रिश्वत लेते DEO को एसीबी ने पकड़ा..

Advertisement

सूरजपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज सूरजपुर में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बता दें कि डीईओ इसी महीने रिटायर होने वाले हैं. इससे पहले एसीबी की टीम ने उन्हें रिश्वते लेते पकड़ा है.

Advertisement

प्रार्थी उज्जवल प्रताप सिंह रामरति पब्लिक स्कूल सूरजपुर का संचालक है. उसके और जिले के अन्य 04 विद्यालयों (छग पब्लिक स्कूल दतिमा, सरस्वती बाल मंदिर सोनपुर, प्रिया बाल मंदिर भटगांव एवं लक्ष्मी विद्या निकेतन नरोला) के संचालकों ने एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में डीईओ के खिलाफ शिकायत की थी.

शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत अशासकीय विद्यालयों को मिलने वाले प्रतिपूर्ति की राशि में से 10 प्रतिशत के हिसाब से 2 लाख रुपए का रिश्वत जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपूर राम ललित पटेल मांग रहा है. रिश्वत नहीं देना चाहते थे बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे.

शिकायत के सत्यापन के दौरान 1,82,000 रुपए में सहमति बनी. आज एसीबी ने ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से राम ललित पटेल को रिश्वती रकम की पहली किश्त 1 लाख रुपए रिश्वत लेते डीईओ को रंगे हाथों पकड़ा।

Related Articles

Back to top button