
आशीष मौर्य/जयेन्द्र गोले बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्य मार्ग सत्यम चौक, तारबाहर, गोलबाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों सहित संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। निगम के 70 वार्डों में 401 मतदान केंद्र और 108 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने सभी मतदान केंद्रों में 361 पुलिस अधिकारियों और जवानों सहित डेढ़ सौ नगर सैनिक, दस एसईसीएल के जवान, 113 वन विभाग के कर्मचारी और 61 कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है।

इस तरह से सभी मतदान केंद्रों में 695 लोगों की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है।




