छत्तीसगढ़

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत..

महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की यूपी में मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में तेज रफ्तार क्रेटा कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हैं। कार सवार संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे।

Advertisement

हादसा रविवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5A पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर पास के एक मकान में जा घुसी।

Advertisement

टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को भी रौंदता हुआ मकान से टकरा गया। चालक की भी मौत हो गई। मृतकों के नाम, इनमें एक प्रधान आरक्षक भी रवि मिश्रा (45), अंबिकापुर रवि मिश्रा के बेटे की भी मौत, ड्राइवर सनाउल्ला खलीफा (40), रामानुजगंज, छत्तीसगढ़ ट्रक चालक उमाशंकर पटेल, (40), मदनपुरा, यूपी एक राहगीर की भी गई जान, पहचान नहीं हो पाई।

Related Articles

Back to top button