देश

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस….7 यात्रियों की मौत, 15 घायल

हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र के नाशिक-गुजरात हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक लग्जरी बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, नियंत्रण छूटने की वजह से बस खाई में जा गिरी। यह घटना तब हुई जब बस नाशिक के सापुतारा घाट से होती हुई सूरत की तरफ जा रही थी। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अधिकतर यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और नाशिक के तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button