देश

हाथ में लाल टैब लेकर ससंद भवन पहुँची निर्मला सीतारमण..

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट की मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय पहुंच चुकी हैं। क्रीम कलर की साड़ी में निर्मला आज मंत्रालय पहुंची हैं।

Advertisement

उनकी साड़ी पर येलो कलर का बॉर्डर है, हाथ में लाल रंग का टैब लेकर उन्होंने पूरी टीम के साथ फोटोशूट कराया है। वह पारंपरिक ‘बही खाता’ के बजाय एक टैब के माध्यम से बजट पेश करेंगी और पढ़ेंगी।

Advertisement

कुछ ही देर में वित्त मंत्रालय में बैठक के बाद वह बजट को मंजूरी दिलाने के लिए कैबिनेट की मीटिंग में पहुंचेंगी।

वित्त मंत्री ने क्यों पहनी क्रीम साड़ी?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि देने के लिए साड़ी पहनी है।

Related Articles

Back to top button