गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

मुंहबोले चाचा की मौत का बदला : भतीजे ने न्यू ईयर पार्टी के नाम पर शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा जिले के सोन नदी चेक डेम के पास एक संदिग्ध हत्या का खुलासा हुआ है, जिसमें युवक ने अपने मुंहबोले चाचा की मौत का बदला लेने के लिए शराब पिलाकर हत्या कर दी।

Advertisement

घटना 2 जनवरी 2025 को हुई, जब सलीम खान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

यह मामला पेंड्रा क्षेत्र के कोटमी चौकी स्थित सोन नदी चेक डेम के पास का है, जहां सलीम खान (57 वर्ष) का शव 2 जनवरी को बरामद हुआ था।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र यादव ने आठ महीने पहले अपने मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप की मौत का बदला लेने के लिए सलीम खान की हत्या की।

आठ महीने पहले, आलोक और सलीम एक साथ यात्रा कर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से आलोक की मौत हो गई। लेकिन नरेन्द्र को यह दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का मामला लगा और उसने सलीम को दोषी ठहराया।

नरेन्द्र ने 1 जनवरी को सलीम को न्यू ईयर पार्टी के बहाने अपने साथ बुलाया और उसे ग्राम कुडकई के जंगल में शराब पिलाई। बाद में, नशे की हालत में उसने सलीम को सोन नदी चेक डेम पर ले जाकर मारपीट की और 25-30 फीट गहरे खाई में धक्का दे दिया, जिससे सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

साइबर सेल और पेंड्रा थाना की संयुक्त टीम ने मोबाइल लोकेशन और गवाहों से पूछताछ कर आरोपी नरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने खून से सना गमछा और ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। मामले में हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में आरोप दर्ज किए गए हैं और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button