छत्तीसगढ़

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने से हुई श्रद्धालुओं के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक….

Advertisement

प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं के निधन की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना महाकुंभ के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के चलते हुई। हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ के कारण यह हादसा हुआ।

Advertisement

इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button