राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 26 जनवरी का राशिफल…

मेष राशि- जोखिम से उबर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान पर नियंत्रण रखना होगा। कम बोलें और सोच के बोलें और सोच-समझकर ही निवेश करें। बाकी प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Back to top button