रायपुर

सुने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2.3 लाख के गहने व नगद बरामद…..

Advertisement

Advertisement

रायपुर के थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकद रकम समेत कुल 2.3 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 दिसंबर 2024 की है, जब प्रार्थी आशीष ठाकुर के गणेश गार्डन स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना (22 वर्ष) और तिलक सागर (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। इनके खिलाफ कबीर नगर और मुजगहन थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडे समेत कई अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button