छत्तीसगढ़

महिला आदिवासी आरक्षित सीटों पर गैर-आदिवासी विवाह के बाद के चुनाव लड़ने पर रोक….

Advertisement

दंतेवाड़ा जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया गया है। आदिवासी आरक्षित सीटों पर गैर-आदिवासी समाज से विवाह करने वाली महिलाओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

Advertisement

संबंधित आदेश छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, बस्तर संभाग के कमिश्नर, और दंतेवाड़ा कलेक्टर के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समाज के अधिकार और आरक्षण की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद आयोग ने निर्देश जारी किया।

सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है।

Related Articles

Back to top button