देश

ट्रेंन हादसे में अब तक 12 की मौत, अफवाह उड़ने के कारण हुई यह घटना..

महाराष्ट्र के जलगांव में भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यहां पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्री नीचे ट्रैक पर उतर गए, तभी सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने लोगों को कुचल दिया।

Advertisement

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। यह भयावह रेल दुर्घटना बीते शाम 4.19 बजे परांदा रेलवे स्टेशन के पास हुई।

Advertisement

यह हादसा तब हुआ जब पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने के बाद आग लगने की आशंका से बचने के लिए जल्दबाजी में पटरियों पर कूद गए। यह ट्रेन लखनऊ से मुंबई जा रही थी। यात्रियों के अचानक पटरियों पर आ जाने से यह हादसा हुआ।

उसी समय, दूसरी तरफ से कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी, पटरी पर कूदे यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने कहा, “पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए थे और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिस कारण यह हादसा हुआ।”

Related Articles

Back to top button