छत्तीसगढ़
तेंदुए का मिला शव, करंट की चपेट आने से मौत की संभावना…..

सारंगढ़ जिले में तेंदुए की लाश मिली है। बरमकेला के पैकिन जंगल में तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। करंट तार की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
वन विभाग ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए मामले को छुपाये रखा था। जिसके बाद मामले में बीटगार्ड मनमोहन बरिहा को सस्पेंड किया गया है। फरवरी 2024 में बाघ की भी मौत हुई थी।




