छत्तीसगढ़
कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा आरोपी की पिटाई, अज्ञात वकीलों पर FIR दर्ज..

रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट परिसर में आरोपी की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है। बीते शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में बंदी अजय सिंह की वकीलों द्वारा कथित रूप से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वकीलों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को खंगाल रही है और दोषियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।




