छत्तीसगढ़

BREAKING : किरणसिंह देव बने रहेंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष…..

Advertisement

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाए रखने का निर्णय लिया है। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि किरणसिंह देव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठनात्मक नीतियों और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। किरणसिंह देव ने अपने चयन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और राज्य में पार्टी की स्थिति को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button