देश

पूर्व गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत..

देश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीते करीब दो हफ्तों से उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है।

Advertisement

इससे पहले भी उन्हें इसी साल जुलाई महीने में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था। हालत स्थिर होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Advertisement

उससे ठीक एक महीने पहले 26 जून को रात लगभग 10:30 बजे उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें यूरोलॉजी विभाग में उपचार मिल रहा था। वह 27 जून की दोपहर को डिस्चार्ज हो गए थे।

Related Articles

Back to top button