छत्तीसगढ़

दक्षिण अबूझमाड़ में मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने 7 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी


Advertisement

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ा मुठभेड़ चल रहा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, और कोंडागांव जिलों की डीआरजी, एसटीएफ, और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम 10 दिसंबर 2024 को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।

Advertisement

आज सुबह 3 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

सर्च अभियान अभी भी जारी है, और विस्तृत जानकारी ऑपरेशन के पूरा होने के बाद दी जाएगी।
यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button