छत्तीसगढ़

नशे में धूत होकर घर के बाहर खुले में सो गया था युवक….ठंड से हो गई मौत

छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है, शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे है। वहीं ठंड से एक व्यत्कि की जान जाने का मामला बलरामपुर जिले से सामने आ रहा है, यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पंडों जनजाति के युवक की घर के बाहर लाश मिली है। मृतक ने केवल बनियान और गमछा पहना हुआ है। वहीं ठंड की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना चलगली थाना के ग्राम धढिया की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के ग्राम अलका का रहने वाला पंडो जनजाति का युवक राजेंद्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था, जिसकी लाश आज घर के बाहर सड़क किनारे मिली है।

Advertisement

चलगली थाना प्रभारी बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच रही है। घटना कैसे घटित हुई, यह अभी कहना मुश्किल है। शव का पोस्टमॉर्टेम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button